एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद जेईई मेन 2026 - सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोला जा रहा है। यह एक विशेष विस्तारित अवसर है। फॉर्म जमा करने के बाद उसमें सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए कृपया अपना फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।
बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिस अटेंडेंट (प्रीलिम्स) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों परिणाम जारी कर दिया गया है। सब स्टाफ कैडर में 500 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट ड्रग्स मेरिट लिस्ट 2026 में सभी चयनित उम्मीदवारों (361 पदों में से 357 योग्य) का विवरण शामिल है। श्रेणीवार कटऑफ और चयन प्रक्रिया भी दी गई है।
यूपीएससी द्वारा संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा प्रत्येक वर्ष विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों और सेवाओं के लिए चिकित्सा प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।