नीट-यूजी 2026 परीक्षा की अवधि को लेकर भी छात्रों को राहत दी गई है। अब परीक्षा के कुल समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार, अब यह परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे संपन्न होगी।
यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति एवं पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाता है और उन्हें एचबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के माध्यम से दूसरा मौका मिलता है। यह परीक्षा जुलाई 2026 में होने की उम्मीद है और परिणाम आमतौर पर अगस्त 2026 के पहले सप्ताह तक घोषित हो जाएंगे।
आरआरबी ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपने आधार कार्ड की जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी है। आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10 के प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी से बिल्कुल मेल खानी चाहिए।
एसएससी द्वारा सीजीएल के लिए चयनित और गैर-चयनित, दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के विस्तृत अंक और फाइनल आंसर-की जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
उम्मीदवारों को उचित स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होना अनिवार्य है, साथ ही उन्हें अपना स्कूल पहचान पत्र और सीबीएसई द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी लाना होगा। केवल निर्धारित स्टेशनरी सामग्री ही ले जाने की अनुमति है। परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ले जाना सख्त वर्जित है।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2026 उपलब्ध है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।