जेपीएससी सीएसई परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
एमपी एसईटी 2024 में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र (अनिवार्य) सामान्य प्रश्नपत्र शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति का होगा। जबकि दूसरा प्रश्न पत्र (एच्छिक) चयनित विषय का होगा।
आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2024 को लोकसभा चुनाव की तिथियों से टकराव को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नई तिथियां जारी की जाएंगी।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट जिला जज भर्ती 2023 आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2024 के अनुसार कम से कम 35 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। भर्ती नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के मुताबिक अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार विस्तृत अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 में अभ्यर्थियों के लिए नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।