
एम्स आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 करेक्शन विंडो 24 से 26 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी।
एनएमसी की तरफ से कहा गया है कि फाइनल अप्रूवल प्रक्रिया और काउंसलिंग में कुछ देरी हुई है, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ये प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।
इग्न द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के लिए क्वालिफाई करने वाले छात्रों को न्यूनतम अंकों के क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। यूजी कोर्स के लिए छात्रों को थ्योरी एग्जाम और असाइनमेंट कंपोनेंट दोनों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
एनटीए आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से यूआईडीएआई से नाम, जन्म तिथि, लिंग, फोटो और पता प्राप्त करेगा (आधार में अपडेटिंग के लिए, कृपया यूआईडीएआई के दिशानिर्देशों का पालन करें)। हालांकि पिता/माता/अभिभावक का नाम आदि आधार में दर्ज नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में ये विवरण अलग से भरने होंगे