IIT Dhanbad Suicide: आईआईटी-आईएसएम धनबाद के छात्रावास के शौचालय में इंजीनियरिंग का छात्र मिला मृत
Press Trust of India | March 7, 2025 | 08:32 AM IST | 1 min read
आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि छात्र संस्थान के ‘एक्वामरीन’ छात्रावास की नौवीं मंजिल पर रह रहा था।
धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद के छात्रावास के शौचालय में बृहस्पतिवार को इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी तन्मय प्रजापति (21) के रूप में हुई है।
आईआईटी-आईएसएम के सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि प्रजापति संस्थान के ‘एक्वामरीन’ छात्रावास की नौवीं मंजिल पर रह रहा था। मनोहर ने बताया, ‘‘सुबह करीब पौने 10 बजे उसका शौचालय अंदर से बंद मिला।"
सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने आगे बताया कि दरवाजा तोड़ने पर तन्मय प्रजापति बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़े मिले। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपायुक्त नौशाद आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा। उन्होंने बताया, ‘‘शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। इंदौर से परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’