Ek Ped Maa Ke Naam: धर्मेंद्र प्रधान ने शुरू की 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' पहल, विशेष मॉड्यूल भी किया लॉन्च
Santosh Kumar | June 5, 2025 | 05:53 PM IST | 2 mins read
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पिछले साल शिक्षण संस्थानों द्वारा 5 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए और इस बार 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज (5 जून) "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने इसके विशेष मॉड्यूल, मिशन लाइफ के लिए इको क्लब वेब पोर्टल और "एक पेड़ मां के नाम 2.0" के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की। कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार और एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पर्यावरण शिक्षा को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मिशन लाइफ के तहत गठित इको क्लब छात्रों में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता विकसित करेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले साल शिक्षण संस्थानों द्वारा 5 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए और इस बार 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी से मां के नाम पर एक पेड़ लगाने और उसकी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करने का आग्रह किया।
इको क्लब स्थापित करने का आग्रह
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने मिशन लाइफ के 7 विषयों पर चर्चा की और सभी स्कूलों से 29 जुलाई 2025 से पहले अपने स्वयं के इको क्लब बनाने का आग्रह किया। उन्होंने पोर्टल की विशेषताओं के बारे में बताया।
इसमें सभी स्कूलों को डैशबोर्ड दिया गया है और वे गतिविधियों की रिपोर्ट दे सकते हैं। कार्यक्रम से पहले प्रधान ने अपने आवास पर पौधारोपण कर अभियान में अपनी भागीदारी दिखाई और सभी को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अपना पौधारोपण सेल्फी अपलोड करें
शैक्षणिक स्तर के अनुसार तैयार किए गए तीन विशेष मॉड्यूल – प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक – बच्चों में पर्यावरणीय सोच और मातृत्व भाव को जोड़ते हुए उन्हें एक्टिव ईको वॉरियर्स बनने के लिए प्रेरित करेंगे।
वेब पोर्टल और माइक्रोसाइट की मदद से छात्र अपने पौधरोपण की सेल्फी अपलोड कर सकते हैं और ई-सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल 14.7 लाख से अधिक स्कूलों की इको क्लब गतिविधियों की निगरानी और मूल्यांकन में मदद करेगा।
अगली खबर
]JAC 12th Arts Result 2025 (Out) Live: जेएसी कक्षा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी @jacresults.com; डायरेक्ट लिंक जाने
साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किए जा चुके हैं और अब आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जेएसी 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार