डूसू चुनाव को लेकर गाइडलाइंस जारी; बैलेट पेपर और ईवीएम से मतदान, राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा बर्दाश्त
Santosh Kumar | September 15, 2025 | 07:42 PM IST | 1 min read
डीयू और दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मतदान शांतिपूर्ण हो और परिणाम समय पर घोषित हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025-26 के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा कि डूसू चुनावों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने सभी प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे अपने कॉलेजों में कुछ एमटीएस और पेंटर नियुक्त करें जो अव्यवस्थाओं पर नजर रखें और अगर कॉलेजों के अंदर या बाहर कहीं भी ऐसी स्थिति दिखाई दे तो उसे तुरंत ठीक करें।
डीसीपी (उत्तरी क्षेत्र) ने डूसू चुनाव 2025-26 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वच्छ हों, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
डीयू और दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मतदान शांतिपूर्ण हो और परिणाम समय पर घोषित हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डीयू और दिल्ली पुलिस लिंगदोह समिति की सिफारिशों और चुनाव नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Also read DUSU Elections 2025: एबीवीपी, एनएसयूआई, वाम गठबंधन ने घोषणापत्र किया जारी; समावेशी परिसर के वादे किए
बैठक में बताया गया कि कॉलेज चुनाव बैलेट पेपर से होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी। इसके अलावा, डूसू पदाधिकारियों के चुनाव के लिए केवल ईवीएम का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
साथ ही, प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और डीन को डूसू वेबपेज पर समय-समय पर निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को मोबाइल नंबर और संबंधित निर्देश उपलब्ध करा दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार