DU SOL Admission 2025: डीयू एसओएल ने 12 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | June 3, 2025 | 07:37 PM IST | 3 mins read
डीडीसीई ने आधिकारिक सूचना में कहा कि कार्यक्रम विवरण, एबीसी आईडी और डीईबी आईडी आदि सहित अतिरिक्त अनुभाग 10 जून, 2025 से उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) में यूजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीबीए, बीएमसी और बीकॉम सहित 12 स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर डीयू एसओएल एडमिशन 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
डीडीसीई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, “स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में स्नातक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण अब खुला है (1 जून, 2025 से प्रभावी)। अभी के लिए, उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरण भर सकते हैं। कार्यक्रम विवरण, एबीसी आईडी और डीईबी आईडी आदि सहित अतिरिक्त अनुभाग 10 जून, 2025 से उपलब्ध होंगे।”
DU SOL Application Form 2025: आवेदन कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अभ्यर्थी आसानी से डीयू एसओएल एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- डीयू एसओएल की वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
- यूजी प्रवेश 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- भुगतान के बाद शुल्क रसीद और पहचान पत्र डाउनलोड करें।
Delhi University SOL Admission 2025: दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग
डीयू एसओएल में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को मुक्त शिक्षा विद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sol.du.ac.in/home.php पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
DU SOL Admission 2025 Start Date: पात्रता मानदंड
नीचे गई सारणी में दिल्ली विश्वविद्यालय एसओएल प्रवेश 2025 के लिए पाठ्यक्रम-वार पात्रता मानदंड जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | पाठ्यक्रम का नाम | पात्रता मानदंड |
|---|---|---|
| 1 | बीबीए (एफआईए) |
सूची A से कोई एक भाषा + गणित/अनुप्रयुक्त गणित (उत्तीर्ण)
|
| 2 | बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) |
सूची A से कोई एक भाषा + गणित/अनुप्रयुक्त गणित (उत्तीर्ण)
|
| 3 | बीकॉम (ऑनर्स) |
संयोजन I: सूची A से कोई एक भाषा + गणित (उत्तीर्ण) + कोई भी दो विषय (सूची B1 से कम से कम एक)
या संयोजन II: सूची A से कोई एक भाषा + अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग (उत्तीर्ण) + कोई भी दो विषय (सूची B1 से कम से कम एक)
|
| 4 | बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी |
कक्षा 12 में कोई भी स्ट्रीम सूची A से अंग्रेजी + सूची B1 से कोई भी दो विषय + सूची B1 या B2 से एक विषय
|
| 5 | बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान |
कक्षा 12 में कोई भी स्ट्रीम सूची A से अंग्रेजी + सूची B1 से कोई भी दो विषय + सूची B1 या B2 से एक विषय
|
| 6 | बीए प्रोग्राम | किसी एक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण |
| 7 | कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ बीए प्रोग्राम |
|
| 8 | गणित के साथ बीए कार्यक्रम | गणित विषय के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण |
| 9 | मनोविज्ञान के साथ बीए कार्यक्रम |
|
| 10 | बीकॉम प्रोग्राम |
सूची A से कोई एक भाषा + सूची B1 से कोई दो विषय + सूची B1 या B2 से एक विषय
|
| 11 | बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र |
सूची A से कोई एक भाषा + गणित/अनुप्रयुक्त गणित (उत्तीर्ण) + कोई भी दो विषय (एक सूची B1 से होना चाहिए)
|
| 13 | बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान |
सूची A से कोई एक भाषा + सूची B1 से कोई दो विषय + सूची B1 या B2 से एक विषय
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा