DU Recruitment 2026: डीयू में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती होने जा रही है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिना आवश्यक शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 126 पदों के लिए सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र स्नातक उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

DU Senior Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. सीनियर असिस्टेंट - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  2. असिस्टेंट - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित संगठन में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति और कंप्यूटर दक्षता आवश्यक है।

DU Senior Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, अनारक्षित
1,000 रुपये
ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस, महिला
800 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन
600 रुपये
भुगतान का प्रकार
ऑनलाइन

DU Senior Assistant Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पोस्ट कोड
पोस्ट का नाम
पे लेवल
अनारक्षित (UR)
एससी (SC)
एसटी (ST)
ओबीसी (OBC)
ईडब्ल्यूएस (EWS)
कुल (Total)
ND0601
सीनियर असिस्टेंट
लेवल-6
21
06
03
12
04
46
ND0401
असिस्टेंट
लेवल-4
35
11
06
21
07
80
कुल
—
—
56
17
09
33
11
126

DU Senior Assistant Recruitment 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. स्नातक डिग्री प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  2. अनुभव प्रमाणपत्र (पद की आवश्यकताओं के अनुसार)
  3. जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं/मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र)
  4. निर्धारित प्रारूप में जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र
  5. वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)
  6. हाल ही की पासपोर्ट-साइज फोटो और हस्ताक्षर
  7. वैलिड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर

Also read UPSC CDS 2 Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 8,956 सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी

DU Senior Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चरण 1 - प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों - MCQ पर आधारित) के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग।

चरण 2 - मुख्य परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]