DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण पदों पर आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 07:56 AM IST | 2 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 'गैर-शिक्षण भर्ती 2026' के तहत सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2026 तक है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
DU Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य/अनारक्षित
|
1,000 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), ईडब्ल्यूएस (EWS) और महिला उम्मीदवार
|
800 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PwBD)
|
600 रुपये
|
DU Senior Assistant Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
|
पद कोड
|
पद का नाम
|
अनारक्षित (UR)
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
कुल पद
|
|
ND0601
|
वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant)
|
21
|
06
|
03
|
12
|
04
|
46
|
|
ND0401
|
सहायक (Assistant)
|
35
|
11
|
06
|
21
|
07
|
80
|
|
कुल योग
|
|
56
|
17
|
09
|
33
|
11
|
126
|
DU Senior Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए पात्रता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही असिस्टेंट के रूप में कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव जरूरी है। कंप्यूटर एप्लिकेशन, नोटिंग और ड्राफ्टिंग में दक्षता।
- असिस्टेंट पदों के लिए पात्रता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जूनियर असिस्टेंट के रूप में या समकक्ष पद पर कम से कम 2 वर्षों का अनुभव चाहिए।
- टाइपिंग स्पीड - अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति।
- आवश्यक कौशल - कंप्यूटर संचालन में दक्षता होनी चाहिए।
DU Senior Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
चरण 1 - प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों - MCQ पर आधारित) के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग।
चरण 2 - मुख्य परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन।
मेरिट सूची केवल उन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो अंतिम मूल्यांकन के दोनों चरणों, यानी परीक्षा (मुख्य) और स्किल टेस्ट में शामिल हुए हैं। स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार