Garhwal University News: डीयू के प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह बने गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति
Santosh Kumar | June 18, 2025 | 09:30 PM IST | 1 min read
इससे पहले, श्री प्रकाश सिंह 29 मई 2014 से 23 जुलाई 2015 तक भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में चेयर प्रोफेसर थे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रो. श्री प्रकाश सिंह को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय गढ़वाल (उत्तराखंड) का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. श्री प्रकाश सिंह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर डीयू कुलपति योगेश सिंह, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता और कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर सहित सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया।
प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने एमए, एमफिल और पीएचडी की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ही प्राप्त की है। 17 दिसंबर 2021 से वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के निदेशक पद पर कार्य कर रहे हैं। वह डीयू के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं।
इससे पहले, श्री प्रकाश सिंह 29 मई 2014 से 23 जुलाई 2015 तक भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में चेयर प्रोफेसर थे। इससे पहले, वे 1995 से 2014 तक डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर थे।
वर्तमान में प्रो. सिंह डीयू के हिंदू अध्ययन और जनजातीय अध्ययन केंद्रों के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वे कई बार विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी कुलपति नियुक्ति से दिल्ली विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच