DU One-Year PG Admission 2026: डीयू के एक वर्षीय पीजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन pgportal.uod.ac.in पर शुरू
Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 06:53 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स में दाखिले हेतु 04 जुलाई 2026 से फेज-1 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (UoD) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा इन कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। प्रवेश के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन का पहला चरण आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर पूरा कर लें।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जो भी उम्मीदवार इस सत्र में एक वर्षीय पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन का पहला चरण पूरा करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी फेज-1 की प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, वे आगामी प्रवेश प्रक्रिया (काउंसलिंग/सीट आवंटन) के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
डीयू के एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के फेज-1 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय का नामांकन नंबर और उम्मीदवार की जन्मतिथि होनी चाहिए।
DU One-Year PG Admissions 2026: आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक पीजी एडमिशन पोर्टल https://pgportal.uod.ac.in/register पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। पोर्टल पर जाने के बाद उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा और मांगी गई आवश्यक जानकारियों को भरकर अपना फेज-1 का रजिस्ट्रेशन लॉक करना होगा।
- दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपने नामांकन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब आवश्यक जानकारी दर्ज कर सबमिट करें और फॉर्म सेव करें।
Also read DU: डीयू ने यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया एकेडमिक कैलेंडर, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
DU One-Year PG Admissions 2026: फेज-2 का शेड्यूल जल्द होगा जारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण जिसमें उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा प्रोग्राम/कोर्स का चयन करना होगा, वह ग्रेजुएशन के सेमेस्टर 8 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू किया जाएगा। फेज-2 के लिए विस्तृत शेड्यूल और तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट चेक करने का सुझाव दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार