Trusted Source Image

DU Law Admission 2026: डीयू में लॉ एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | May 1, 2026 | 05:58 PM IST | 2 mins read

डीयू में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) में प्रवेश केवल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 के आधार पर होगा।

सीटों के आवंटन और प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)
सीटों के आवंटन और प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने पांच वर्षीय एकीकृत लॉ कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई 2026 है। इस कार्यक्रम के तहत कुल 60 सीटें (प्रत्येक कार्यक्रम में 30) उपलब्ध हैं।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपका नाम और जन्म तिथि CLAT-2026 के रिकॉर्ड के अनुसार ही होनी चाहिए। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले 'प्रीव्यू और लॉक' की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करना अनिवार्य है।

डीयू बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) आवेदन फॉर्म लॉक होने के बाद इन फील्ड्स में बदलाव नहीं होगा-

  1. अभिभावक का नाम
  2. श्रेणी/उपश्रेणी/जाति/अतिरिक्त कोटा
  3. लिंग
  4. ईमेल आईडी
  5. मोबाइल नंबर
  6. बैंक खाता विवरण

DU Law Admission 2026: पात्रता मानदंड

  1. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
  2. उम्मीदवार को अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के लिए कुल मिलाकर 45% या उससे अधिक अंक और एससी/ एसटी/ PwBD श्रेणी के लिए कुल मिलाकर 40% या उससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
  3. दिल्ली विश्वविद्यालय (UoD) के बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रमों में आवेदन करने के लिए,
  4. उम्मीदवारों को CLAT-2026 में उपस्थित होना आवश्यक है।
  5. जो उम्मीदवार वर्ष 2026 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और कम्पार्टमेंट (पूरक) में हैं, वे वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।

DU Law Admission 2026: आवेदन शुल्क

उम्मीदवार की श्रेणी
पंजीकरण शुल्क
सामान्य, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस
1500 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग
1000 रुपये

DU LLB Admission 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची

  1. उम्मीदवार के नाम पर कक्षा 10 का प्रमाण पत्र, जिसमें जन्म तिथि और माता-पिता के नाम अंकित हों।
  2. उम्मीदवार के नाम पर कक्षा 12 की मार्कशीट।
  3. उम्मीदवार का नाम CLAT-2026 के एडमिट कार्ड और परिणाम से मेल खाना चाहिए।
  4. CLAT-2026 का एडमिट कार्ड।
  5. CLAT-2026 का स्कोर कार्ड।
  6. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र।
  7. ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र

Also read AIBE 21 Correction Window 2026: एआईबीई 21 आवेदन पत्र में 3 मई तक करें सुधार; फील्ड, प्रक्रिया और लिंक जानें

बीए एलएलबी (ऑनर्स) सीटों की संख्या

सीटों के आवंटन और प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। आवेदकों को सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

श्रेणी
सीटों की संख्या
सामान्य (UR)
24
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
16
अनुसूचित जाति (SC)
9
अनुसूचित जनजाति (ST)
5
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
6
कुल सीटें
60

बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) सीटों की संख्या

श्रेणी
सीटों की संख्या
सामान्य (UR)
24
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
16
अनुसूचित जाति (SC)
9
अनुसूचित जनजाति (ST)
5
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
6
कुल सीटें
60
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications