DTU Assistant Professor Recruitment 2026: डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 11:02 AM IST | 1 min read
डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें बैकलॉग रिक्तियां और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान भी शामिल है। इन रिक्तियों के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in के माध्यम से भरे जा सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा । इसके अलावा, यदि उम्मीदवार एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग शुल्क के साथ अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा ।
DTU Assistant Professor Recruitment 2026: आयुसीमा
डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती 2026 के लिए आयु की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। हालांकि, सेवानिवृत्ति की आयु विश्वविद्यालय के मौजूदा नियमों के अनुसार तय होगी।
DTU Assistant Professor Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग
|
2,000 रुपये
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
|
1,000 रुपये
|
|
दिव्यांगजन (PWD)
|
शून्य
|
DTU Assistant Professor Recruitment 2026: रिक्तियों का पदवार विवरण
यह भर्ती कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (36 पद), सिविल इंजीनियरिंग (20 पद), प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (20 पद), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (18 पद), एप्लाइड फिजिक्स (15 पद), ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग (12 पद), एप्लाइड मैथमेटिक्स (11 पद), इंजीनियरिंग फिजिक्स (11 पद) और मैनेजमेंट (10 पद) सहित विभिन्न 24 विषयों में की जाएगी। कुल 219 रिक्तियों में से 62 पद अनारक्षित (UR), 80 पद ओबीसी, 29 पद ईडब्ल्यूएस, 27 पद एससी और 21 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि इनमें 17 पद PwBD श्रेणी के लिए शामिल हैं।
DTU Assistant Professor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुभव और शोध स्कोर (100 अंक) के आधार पर स्क्रीनिंग
- दस्तावेजों और अंकों का सत्यापन
- प्रजेंटेशन (शिक्षण योग्यता)
- इंटरव्यू
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार