भर्ती के लिए वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 है। न्यूनतम अंक जनरल/ईडबल्यूएस के लिए 40%, ओबीसी के लिए 35%, एससी-एसटी/दिव्यांग वर्ग 30% हैं। पूर्व सैनिकों को 5% की छूट मिलेगी, लेकिन न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
DSSSB Vacancy 2025: डीएसएसएसबी ने असिस्टेंट टीचर के 1180 पदों पर निकाली भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन
Santosh Kumar | September 11, 2025 | 09:00 AM IST | 1 min read
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने प्राथमिक शिक्षक (असिस्टेंट टीचर) के 1180 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती दिल्ली शिक्षा निदेशालय और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे और 16 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (डीएलएड) या चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (बीएलएड) की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा, सीटेट प्रमाणपत्र अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच है, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। माध्यमिक स्तर पर हिंदी या उर्दू या पंजाबी या अंग्रेजी एक विषय के रूप में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
DSSSB Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया, सैलरी
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी, जो ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग एबिलिटी, अरिथमेटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी एंड इंग्लिश लैंग्वेज और विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 काटा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से भी गुजरना होगा। परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र की जानकारी बाद में डीएसएसएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
अगली खबर
]Bihar STET 2025: बिहार एसटेट आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि 19 सितंबर, जानें पंजीकरण शुल्क, एग्जाम डेट
यह परीक्षा बिहार के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 11 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 19 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल