DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी में नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट जैसे कई पदों पर वैकेंसी, कल तक करें आवेदन
Santosh Kumar | March 12, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत विभिन्न विभागों में 1896 रिक्तियां भरी जानी हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर समेत 1896 पदों पर वैकेंसी की आखिरी तारीख कल यानी 13 मार्च है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं।
|
पोस्ट नाम |
कुल पोस्ट |
|---|---|
|
फार्मेसिस्ट |
318 |
|
नर्सिंग अधिकारी |
1507 |
|
रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर |
12 |
|
आया |
21 |
|
कुक (पुरुष) |
18 |
|
कुक (महिला) |
14 |
|
अनुवादक हिन्दी |
02 |
|
सेक्शन ऑफिसर |
04 |
DSSSB Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
डीएसएसबी ने सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग रखे हैं जैसे- फार्मासिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। नर्सिंग ऑफिसर के लिए नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री, 1 वर्ष के अनुभव के साथ नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक है।
डीएसएसबी द्वारा जारी इस वैकेंसी में व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से शुरू होती है और अधिकतम 27-30 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
Also read DSSSB MTS 2024: डीएसएसएसबी एमटीएस के 567 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास के लिए मौका
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर जैसे अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- नीचे 'Apply Online' अनुभाग पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, 'Click for New Registration’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर करें।
- ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आवेदन सुधार विंडो कल होगी बंद, ऐसे सुधारें गलतियां
जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो अभ्यर्थियों के लिए 7 मार्च को खोली गई थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी