Abhay Pratap Singh | June 13, 2026 | 09:13 AM IST | 2 mins read
डीआरडीओ सेप्टम 11 हॉल टिकट 2026 जांचने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in/drdo पर जाकर डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीआरडीओ सेप्टम 11 हॉल टिकट 2026 जांचने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा 15 जून, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। टियर 1 में प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही टियर 2 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
Also readRPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई
परीक्षा ड्रेस कोड के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को आधी बांह की शर्ट, राउंड नेक टीशर्ट, हल्के रंग के कपड़े व फुल पैंट और महिला कैंडिडेट को आधी बांह की कुर्ती, आधी बांह का टॉप, हल्के रंग के कपड़े, फुल लोवर और जींस/ सलवार पहनने की अनुमति है। फुटवियर के रूप में चप्पल और सैंडल पहन सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के 561 पद और टेक्निशियन-ए 203 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: