Trusted Source Image

IESO 2026: 19वीं इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने जीते 4 स्वर्ण सहित 9 पदक, मिला सम्मान

Press Trust of India | September 5, 2026 | 04:01 PM IST | 2 mins read

पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने नई दिल्ली के पृथ्वी भवन में विजेता छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। इटली के ट्यूरिन में आयोजित इस इवेंट के इतिहास में भारत ने अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

39 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़कर भारतीय छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल जीते हैं।
39 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़कर भारतीय छात्रों ने 4 गोल्ड मेडल जीते हैं।

नई दिल्ली : केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोधी रोड स्थित पृथ्वी भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान 19वीं अंतरराष्ट्रीय अर्थ साइंस ओलंपियाड (IESO) 2026 के विजेता स्कूली छात्रों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। यह इंटरनेशनल ओलंपियाड 20 अगस्त से 27 अगस्त तक इटली में आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया भर के कुल 39 देशों ने हिस्सा लिया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने छात्रों पर गर्व व्यक्त किया और देश का मान बढ़ाने के लिए विजेताओं, उनके गौरवान्वित माता-पिता और उनके स्कूलों को बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार छात्र-केंद्रित आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने, उनमें मूलभूत वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और युवा माइंड्स को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान (Earth System Science) की खोज के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारतीय छात्र दल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इटली के ट्यूरिन में 'अंतरराष्ट्रीय जियोसाइंस संगठन' के तत्वावधान में आयोजित 19वें IESO में भारतीय छात्र दल ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 39 देशों के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए टीम इंडिया ने लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाओं, इंटरनेशनल टीम फील्ड इन्वेस्टिगेशन (ITFI) और अर्थ साइंस प्रोजेक्ट (ESP) श्रेणियों में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

IESO 2026: विजेता विद्यार्थियों का विवरण

  1. सौमिक मंडल (डीएवी मॉडल स्कूल, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल) - इन्होंने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। वे 39 देशों के प्रतिभागियों के बीच दुनिया में तीसरे स्थान पर रहे।
  2. आरोन मैती (डीएवी मॉडल स्कूल, आईआईटी-खड़गपुर, पश्चिम बंगाल) -इन्होंने 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  3. ऋद्धि रंजन (ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल, पटना, बिहार) - इन्होंने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता।
  4. मो. एहतेशाम रिजवी (जेएनवी, बिहार) - इन्होंने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Also read एमपी के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कोर्स हिंदी में शुरू, मिलेगी 2 लाख की प्रोत्साहन राशि

IESO 2026: चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 'आउटरीच एंड अवेयरनेस' कार्यक्रम के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक समाज (GSI) ने देशभर के 500 केंद्रों पर एक ऑल-इंडिया टेस्ट आयोजित किया था, जिसमें करीब 17,800 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से चुने गए टॉप 25 प्रतिभावान छात्रों को जून 2026 में गुजरात की एम.एस. यूनिवर्सिटी (वडोदरा) में तीन हफ्ते का कड़ा ट्रेनिंग कैंप दिया गया। केंद्रीय मंत्री की मंशा के अनुसार, इस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों में बारी-बारी से किया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications