DME MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट dme.mponline.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 18, 2025 | 04:28 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटित परिणाम में आवंटित कैंडिडेट 19 से 24 अगस्त के बीच कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन अपना प्रवेश रद्द कर सकते हैं।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट डीएमई की ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएमई एमपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल/ डेंटल कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग हेतु 19 से 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। एमपी नीट यूजी सीट आवंटन 2025 सूची में उम्मीदवार का नाम, आवंटित संस्थान और पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
MP NEET UG Counselling 2025 Round 1 Result: महत्वपूर्ण तिथियां
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| राउंड 1 कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 18 अगस्त, 2025 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने की तिथि
|
19 से 23 अगस्त, 2025 तक (शाम 6:00 बजे तक) |
|
ऑनलाइन-इस्तीफा/कॉलेज स्तर पर प्रवेश रद्द करना
|
19 से 24 अगस्त, 2025 तक |
|
प्रवेश के समय उम्मीदवार द्वारा दूसरे दौर के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना
|
19 से 23 अगस्त, 2025 तक (रात 11:59 बजे तक)
|
Also read NEET MDS 2025: नीट एमडीएस क्वालीफाइंग परसेंटाइल में कमी के बाद संशोधित कटऑफ स्कोर जारी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज स्तर पर प्रवेश के समय अपग्रेडेशन (हाँ/नहीं) का विकल्प चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी 24 अगस्त, 2025 (रात 11:59 बजे) तक अपने लॉगिन पर अपग्रेडेशन विकल्प को संपादित कर सकते हैं।”
इससे पहले 12 अगस्त को पंजीकृत अभ्यर्थियों की संशोधित राज्य मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को आगामी एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड के अपडेट के लिए नियमित रूप से डीएमई एमपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MP NEET UG Counselling 2025 Round 1 Seat Allotment Result: कैसे डाउनलोड करें?
एमपी नीट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- डीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजी काउंसलिंग पेज और फिर आवंटन सूची लिंक खोलें।
- एमपी नीट यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट एमपी नीट यूजी सीट आवंटन लिस्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल