Trusted Source Image

Digital India Internship 2026: डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप क्या है? पात्रता मानदंड, अवधि, मासिक स्टाइपेंड जानें

Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 05:42 PM IST | 2 mins read

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम (समर 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना देश के मेधावी छात्रों को डिजिटल गवर्नेंस और अत्याधुनिक तकनीकों पर सीधे सरकार के साथ काम करने का अवसर प्रदान करती है।

डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप के सफल समापन के बाद MeitY द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र (Certificate) दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप के सफल समापन के बाद MeitY द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र (Certificate) दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप (समर) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dii.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म बर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2026 है।

केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती देने के लिए समर इंटर्नशिप 2026 की घोषणा कर दी है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को न केवल सरकारी कार्यप्रणाली सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार भी किया जाएगा।

पिछले सत्रों में UI/UX, IoT और DevOps जैसी तकनीकें डिजिटल इंडिया समर इंटर्नशिप में शामिल थीं, लेकिन इस बार ग्रीष्मकालीन सत्र का फोकस निम्नलिखित 8 प्रमुख इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है।

  1. ब्लॉकचेन
  2. एआर/वीआर (ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी)
  3. साइबर सुरक्षा
  4. माइक्रो सर्विसेज
  5. मोबाइल कंप्यूटिंग
  6. क्लाउड कंप्यूटिंग
  7. डेटा एनालिटिक्स
  8. एआई/एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग)

Digital India Internship 2026: पात्रता मानदंड

  1. शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% (न्यूनतम) अंकों के साथ पढ़ाई कर रहे छात्र।
  2. कोर्स -तकनीकी- बीई/बीटेक (तृतीय वर्ष), एमई/एमटेक (प्रथम वर्ष), एमसीए (द्वितीय वर्ष), एमएससी (IT/CS/Electronics - प्रथम वर्ष)।
  3. गैर-तकनीकी - एलएलबी (केवल इंटरनेट और ऑनलाइन गेमिंग पॉलिसी के लिए) या इकोनॉमिक्स/स्टैटिस्टिक्स में स्नातक (डिजिटल इकोनॉमी के लिए)।

Digital India Internship 2026: स्टाइपेंड

डिजिटल इंडिया समर इंटर्नशिप 2026 में ट्रेनी को प्रति माह 10,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी होने पर और सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित और स्वीकृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर मंत्रालय द्वारा इंटर्न को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

Digital India Internship 2026: मिलने वाले लाभ

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी-

  1. मासिक भत्ता (Stipend) - चयनित छात्रों को प्रति माह 10,000 रुपये का मानदेय (Stipend) दिया जाएगा। यह राशि इंटर्नशिप पूरी होने और रिपोर्ट जमा करने के बाद मिलती है।
  2. प्रमाण पत्र - सफल समापन के बाद MeitY द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र (Certificate) दिया जाएगा।
  3. स्थान - यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  4. अवधि - न्यूनतम 2 महीने, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 3 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।

Also read POWERGRID Recruitment 2026: पावरग्रिड नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

Digital India Internship 2026: चयन विरण

संबंधित संगठनों/समूहों/विभागों द्वारा संबंधित क्षेत्र के लिए इंटर्न का चयन किया जाएगा। इंटर्न के चयन के लिए, यदि आवश्यक हुआ, तो व्यक्तिगत या स्काइप इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है। व्यक्तिगत साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (टीए/डीए) नहीं दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची वेब पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications