Trusted Source Image

HP Homeguard Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड hgvr.hp.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 04:52 PM IST | 2 mins read

हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग ने होम गार्ड स्वयंसेवक (जनरल ड्यूटी और टेक्निकल) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की सटीक तारीख और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर ही अंकित होगी।

विभाग ने सभी परीक्षार्थियों को हिदायत दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। (आधिकारिक वेबसाइट)
विभाग ने सभी परीक्षार्थियों को हिदायत दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड्स भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। गृह रक्षा विभाग (Home Guards Department), हिमाचल प्रदेश ने होम गार्ड्स स्वयंसेवकों (Home Guards Volunteers) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड hgvr.hp.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह एडमिट कार्ड मुख्य रूप से होम गार्ड वॉलेंटियर - जनरल ड्यूटी (पुरुष), जनरल ड्यूटी (महिला) और टेक्निकल (तकनीकी) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के कई योग्य महिला व पुरुष उम्मीदवारों को होम गार्ड स्वयंसेवक के रूप में चुना जाएगा।

HP Homeguards Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले होम गार्ड्स वॉलेंटियर्स भर्ती के आधिकारिक पोर्टल hgvr.hp.gov.inपर जाएं।
  2. होमपेज पर अपने क्रेडेंशियल्स -यूजरनेम/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  3. अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Also read Punjab and Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड

दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह

विभाग ने सभी परीक्षार्थियों को हिदायत दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए एडमिट कार्ड में बताए गए नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में मांगी गई सभी औपचारिकताओं को पहले ही पूरा कर लें। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ-साथ उसमें दिए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और अन्य सामग्रियां अपने साथ अनिवार्य रूप से लेकर जाएं, अन्यथा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications