SSC Exams: अदालत ने एसएससी को लगाई फटकार, कहा- परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लेकर चर्चा पर रोक नहीं लगाई जा सकती
Santosh Kumar | October 9, 2025 | 07:24 AM IST | 1 min read
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एसएससी को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में जवाब मांगा।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को उसके उस आदेश के लिए फटकार लगाई जिसमें प्रश्नपत्रों पर व्यक्तियों और सोशल मीडिया सामग्री बनाने वालों द्वारा किसी भी तरह की चर्चा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अदालत ने कहा कि एसएससी "परीक्षा के प्रश्नपत्रों के संबंध में चर्चा पर रोक नहीं लगा सकता।"
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एसएससी को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में जवाब मांगा। याचिका में दावा है कि एसएससी ने प्रश्नपत्रों पर चर्चा और विश्लेषण पर अनुचित रोक लगाने को कहा है।
अदालत ने एसएससी को लगाई फटकार
पीठ ने कहा, "एसएससी ऐसा प्रतिबंध नहीं लगा सकता। आयोग इस तरह की अधिसूचना कैसे जारी कर सकता है? परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद प्रश्नपत्र पर चर्चा करना सामान्य बात है। इस पर रोक कैसे लगाई जा सकती है?"
विकास कुमार मिश्रा की याचिका में कहा गया कि एसएससी ने 8 सितंबर को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि जो व्यक्ति या सोशल मीडिया मंच एसएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र या सामग्री पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
'एसएससी का कदम अवैध, मनमाना है'
एसएससी केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। याचिका में कहा गया कि आयोग ने प्रश्नपत्रों पर चर्चा, विश्लेषण और प्रसार पर रोक लगाई है और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
याचिका में दावा किया गया कि एसएससी का कदम अवैध, मनमाना है और इसे रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि यह छात्रों और लोगों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच