Trusted Source Image

Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए रिजल्ट जारी, 2343 कैंडिडेट सफल; कटऑफ जानें

Abhay Pratap Singh | April 25, 2026 | 09:59 PM IST | 1 min read

दिल्ली एचसी जेजेए टियर 1 रिजल्ट 2026 में सफल उम्मीदवार ही टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

दिल्ली एचसी जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट 2026 प्रीलिम्स एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
दिल्ली एचसी जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट 2026 प्रीलिम्स एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (High Court of Delhi) ने जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट (JJA)/ रिस्टोरर (Restorer) एग्जाम 2026 के लिए टियर-1 (प्रीलिम्स) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली एचसी जेजेए 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 22 मार्च को आयोजित की गई। टियर 1 की प्रोविजनल आंसर की 24 मार्च को जारी की गई, जिस पर 27 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से परीक्षा में 26226 कैंडिडेट उपस्थित हुए थे, जबकि 9573 अनुपस्थित थे। प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कुल 2343 परीक्षार्थी टियर 2 (मुख्य) परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 152 नॉन जुडिशियल के पदों को भरा जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने अपनी श्रेणी में कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें शॉर्टलिस्ट माना गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली एचसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

[Also Read]UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; पात्रता, लास्ट डेट जानें

Delhi HC JJA Result 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार दिल्ली एचसी जेजेए रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक delhihighcourt.nic.in/web/recruitment-results-current पर जाएं।
  • ‘Result of Stage-1 Junior Judicial Assistant/Restorer Exam 2026’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ खुलेगा, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और अपना परिणाम डाउनलोड करें।

Delhi High Court JJA CutOff 2026: कटऑफ अंक

नीचे सारणी में कैंडिडेट कैटेगरी-वाइट कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं।

कैटेगरीशॉर्टलिस्ट कैंडिडेटकटऑफ अंक
जनरल93893.333
ईडब्ल्यूएस18196.666
ओबीसी-एनसीएल66986.923
एससी30287.248
एसटी21178.205
पीडब्ल्यूडी (क्षैतिज रूप से आरक्षित पद)4254.221
कुल2343-
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications