दिल्ली सरकार छात्रों को डॉ भीमराव अंबेडकर के मूल्यों, योगदान को समझाने के लिए ‘भ्रमण कार्यक्रम’ शुरू करेगी
Press Trust of India | April 15, 2025 | 09:10 AM IST | 1 min read
शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्रों को बाबासाहेब के जीवन और कार्य से जुड़े प्रमुख स्थलों पर ले जाया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (14 अप्रैल, 2025) को कहा कि दिल्ली सरकार छात्रों के लिए “बाबासाहेब अंबेडकर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम” शुरू करेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान और मूल्यों के बारे में गहरी समझ हासिल करने में उनकी मदद करना है।
बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि इस दौरे में छात्रों को अलीपुर रोड स्थित महापरिनिर्वाण स्थल से संसद भवन के पास बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र तक ले जाया जाएगा। महापरिनिर्वाण स्थल आंबेडकर को समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक है।
सीएम ने आगे कहा, नवंबर 1951 में कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद 6 दिसंबर 1956 को अपनी मृत्यु तक वे इसी स्थान पर एक बंगले में रहे। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर एक राष्ट्रीय नायक थे, जो किसी एक राजनीतिक दल या समुदाय तक सीमित नहीं थे।
उन्होंने कहा, “शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्रों को बाबासाहेब के जीवन और कार्य से जुड़े प्रमुख स्थलों पर ले जाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को उनके मूल्यों और योगदानों के बारे में गहरी समझ हासिल करने में मदद करना है।”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अगले 15 दिनों के दौरान स्कूलों में विशेष सभाएं और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करेगी, ताकि छात्रों को डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों, संघर्षों और योगदान से परिचित कराया जा सके।
सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “शाह ऑडिटोरियम, सिविल लाइन्स में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समता, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के बाबा साहेब के मूल सिद्धांतों को स्मरण करते हुए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और सुविधा पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार