Delhi School News: समग्र शिक्षा योजना के तहत दिल्ली सरकार शहर के 60% स्कूलों का करेगी ऑडिट, निर्देश जारी
Press Trust of India | October 16, 2025 | 05:03 PM IST | 1 min read
शिक्षा निदेशालय के एक परिपत्र में कहा गया है कि यह केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार 2025-26 के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत अपने सरकारी स्कूलों का सामाजिक ऑडिट कराएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी अधिकार छात्रों को समय पर और समान रूप से प्रदान किए जाएं।
शहर के लगभग 60 प्रतिशत सरकारी स्कूल इस ऑडिट के दायरे में आएंगे। शिक्षा निदेशालय के एक परिपत्र में कहा गया है कि यह केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
दिल्ली में ऑडिट के लिए कुल बजट 3.73 करोड़ रुपये निर्धारित है। चयनित संस्थान सामाजिक लेखा परीक्षकों को प्रशिक्षित करने, क्षेत्र का दौरा करने, रिपोर्ट तैयार करने और निष्कर्षों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए जिम्मेदार होगा।
सरकारी स्कूल की स्थिति की जांच करेगा
सामाजिक ऑडिट ऐसे विश्वविद्यालयों, कॉलेजों द्वारा होगा जिनकी एनएएसी रेटिंग ‘बी प्लस’ या उससे अधिक है। इसका उद्देश्य यह देखना है कि छात्रों को आरटीई अधिनियम और समग्र शिक्षा के तहत उनके अधिकार सही और समय पर मिल रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि यह स्कूल के बुनियादी ढांचे जैसे कक्षाएं, शौचालय, पेयजल और बिजली आपूर्ति की स्थिति की भी जांच करेगा और छात्रों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा की समीक्षा भी करेगा।
योजना स्कूली शिक्षा सुधार के लिए शुरू की गई
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सामाजिक ऑडिट से जमीनी स्तर पर उन मुद्दों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है जो नियमित निगरानी के दौरान सामने नहीं आ पाते हैं। इससे सरकार को सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी।’’
समग्र शिक्षा केंद्र की यह योजना 2018 में कक्षा 1 से 12 तक की स्कूली शिक्षा सुधार के लिए शुरू की गई थी। सामाजिक ऑडिट स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी लापरवाही के प्रति सरकार की "जीरो टॉलरेंस नीति" को मजबूत करेगा।
अगली खबर
]'विदेशी छात्रों के लिए नए नियम और प्रक्रियाएं' विषय पर दिल्ली विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने की और मुख्य अतिथि के रूप में उप निदेशक/विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) दीपक यादव, आईपीएस उपस्थित थे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल