दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूल आने-जाने में आसानी के लिए छात्राओं को साइकिल वितरित कीं
Santosh Kumar | March 26, 2026 | 03:28 PM IST | 1 min read
दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में 9वीं कक्षा की करीब 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह है कि उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी हो। अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, सीएम ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "अब साइकिल की मदद से लड़कियां बिना किसी परेशानी के अपने घर और स्कूल आ जा सकेंगी।"
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल से बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर कहा कि मां के रूप में इन कन्याओं का पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह स्मरण है।"
उन्होंने आगे कहा कि जहां बेटियों का सम्मान होता है, वहीं सच्ची समृद्धि का वास होता है। रेखा गुप्ता ने कहा, "इसी श्रद्धा और संकल्प के साथ आज 1100 बेटियों को साइकिल प्रदान की गईं।
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के बजट में 9वीं पास 1.30 लाख छात्राओं को साइकिल देने का प्रावधान है। इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी, पढ़ाई छोड़ने की संभावना कम होगी और माता-पिता की चिंता भी घटेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का भविष्य इन बेटियों की उड़ान से ही उज्ज्वल होगा। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में 9वीं कक्षा की करीब 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच