Trusted Source Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

Santosh Kumar | March 22, 2026 | 12:45 PM IST | 1 min read

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का पोस्ट साझा किया। (इमेज-एक्स/@gupta_rekha)
सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का पोस्ट साझा किया। (इमेज-एक्स/@gupta_rekha)

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को शनिवार को सम्मानित किया और कहा कि दिल्ली सरकार हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। 'दिल्ली के गौरव: यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026' का आयोजन पहली बार सरकार द्वारा राजस्व विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किया गया।

अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ''हमारा लक्ष्य राजधानी से हर साल बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर तैयार करना है।'' सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर कार्यक्रम का पोस्ट साझा किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर साल शहर से बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी तैयार हो सकें।

Also readUPSC CSE Result 2025: यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में 958 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए रिकमेंड, जानें श्रेणीवार आंकड़े

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है जहां हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों।

अभ्यर्थियों की अथक मेहनत, अनुशासन और अटूट दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications