Saurabh Pandey | April 4, 2026 | 11:37 AM IST | 1 min read
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 745 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए डीडीए एमटीएस परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। यह परिणाम 15 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके परिणाम देख सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 745 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) रिक्तियों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जारी कर दिया गया है। डीडीए एमटीएस सीबीटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें एमटीएस पद के लिए उत्तीर्ण घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं, और जिनका रोल नंबर पीडीएफ में उपलब्ध है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
डीडीए एमटीएस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,732 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। रिक्तियों की पदवार संख्या नीचे देख सकते हैं-
पद का नाम | कुल रिक्तियां |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) | 745 |
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) | 199 |
पटवारी | 79 |
जूनियर इंजीनियर (JE) | 171 |
स्टेनोग्राफर | 44 |
माली | 282 |