CWC Recruitment 2026: सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एक्जिक्यूटिव के 327 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | October 18, 2026 | 11:04 AM IST | 2 mins read
सीडब्ल्यूसी भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक और जूनियर एक्जिक्यूटिव पद के लिए 29,000 रुपये से 93,000 रुपये तक है।
नई दिल्ली: केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cewacor.nic.in पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सीडब्ल्यूसी रजिस्ट्रेशन लिंक 17 अक्टूबर से सक्रिय है।
आवेदकों को फॉर्म डिटेल्स एडिट करने और एप्लीकेशन प्रिंट की आखिरी तिथि 15 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर एंड जूनियर एक्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 327 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर के 171 पद और जूनियर एक्जिक्यूटिव के 156 पद शामिल हैं।
CWC Assistant Manager & Junior Executive Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
- असिस्टेंट मैनेजर - जनरल पद के लिए किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा हो। वहीं, अन्य पदों के लिए संबंधित फील्ड में प्रौद्योगिकी स्नातक/ इंजीनियरिंग स्नातक/ वाणिज्य में स्नातक हो।
- जूनियर एक्जिक्यूटिव - जनरल के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर अनुप्रयोगों, एमएस ऑफिस आदि का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, तकनीकी के लिए बीएससी और कंप्यूटर अनुप्रयोगों, एमएस ऑफिस आदि का नॉलेज हो।
सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर एवं जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को 1350 रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीएच/ महिला को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू चरण शामिल है। परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के लिए उम्मीदवारों को सीबडब्ल्यूसी नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।
CWC Assistant Manager and Junior Executive Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणओं का पालन करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/cwcaug26/ पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
यह घोषणा 17 अक्टूबर को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर की गई। यह संशोधित सूची मेरिट-आधारित रैंकिंग के रूप में है और इसमें सफल उम्मीदवारों का विवरण भी शामिल है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार