CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | July 28, 2024 | 11:12 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 28 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) का परिणाम जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, CUET-UG 2024 समिति की बैठक आज शाम 4 बजे होगी। सीयूईटी यूजी 2024 का परिणाम शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे के बीच घोषित होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारियों द्वारा CUET 2024 रिजल्ट की तिथि और समय की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
NTA ने CUET 2024 परीक्षा 15 मई से 29 मई तक 26 विदेशी शहरों सहित 379 शहरों में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की थी। CUET 2024 की दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को हुई थी। CUET UG 2024 परीक्षा में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
Also read JEE Advanced 2024 Scorecard: जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, jeeadv.ac.in से करें डाउनलोड
CUET परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है। CUET 2024 स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को सुधार के लिए NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करना होगा। NTA ने 25 जुलाई को CUET 2024 फाइनल आंसर की जारी की है।
सीयूईटी 2024 परिणाम में अभ्यर्थी का रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, लिंग और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET UG 2024 Result: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CUET UG result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- आपका CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]CAT Exam 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से होगा शुरू; एग्जाम शेड्यूल और आवेदन लिंक जानें
CAT 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, MBA प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष CGPA के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा