Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 10:54 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी स्क्राइब विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 मई को सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखक) विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब कैंडिडेट 7 मई तक ऑनलाइन स्क्राइब विवरण जमा कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, यह सुविधा 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 तक उपलब्ध थी।
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “इच्छुक उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय-सीमा को 7 मई, 2026 (रात 11:50 बजे) तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।” छात्रों को निर्धारित समय के भीतर स्क्राइब विवरण भरने की सलाह दी गई है।
सीयूईटी यूजी 2026 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान स्क्राइब (लेखक) का विकल्प चुनने वाले PwD/PwBD अभ्यर्थियों को अब अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा करना होगा। यह सुविधा विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए प्रदान की गई है, ताकि वे आवश्यक सहायता के साथ बिना किसी कठिनाई के परीक्षा दे सकें।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 जारी दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
उम्मीदवार अपने लेखक संबंधी विवरण जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: