CUET UG 2024 Retest Guidelines: प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए सीयूईटी यूजी रीटेस्ट कल; जानें एनटीए की गाइडलाइन
Santosh Kumar | July 18, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 की दोबारा परीक्षा कल यानी 19 जुलाई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी रीटेस्ट 2024 उन प्रभावित उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है जो किसी कारण से पहले परीक्षा देने से चूक गए थे। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एनटीए के विशिष्ट दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर उपलब्ध है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर अपने फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड की जांच करने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड गायब है तो कृपया दोबारा डाउनलोड करें, क्योंकि बिना फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड के आपका एडमिट कार्ड अमान्य है।
एनटीए लगभग 1000 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में सीयूईटी यूजी रीटेस्ट 2024 आयोजित करेगा। एनटीए ने 30 जून तक प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 7 से 8 जुलाई, 2024 के बीच सीयूईटी परीक्षा फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Also read CUET UG Result 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट कब आएगा, जानें देरी का कारण, लेटेस्ट अपडेट्स
CUET UG 2024 Retest Guidelines: परीक्षा दिशानिर्देश
जो उम्मीदवार CUET UG 2024 Retest में भाग लेने वाले हैं। परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश आप नीचे देख सकते हैं-
- उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ लाना न भूलें।
- उम्मीदवार CUET Admit Card पर अपनी एक हालिया तस्वीर चिपकानी होगी।
- बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मूल फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड होना चाहिए।
- बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूडी) वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रति घंटे 20 मिनट का प्रतिपूरक समय प्रदान किया जाएगा।
- किसी भी उत्तर का प्रयास करते समय उम्मीदवारों को बहुत सावधान रहना चाहिए क्योंकि सीयूईटी में नकारात्मक अंकन है।
- अभ्यर्थियों को केंद्र पर कम चीजें ले जानी चाहिए क्योंकि अधिकांश वस्तुओं को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
- पारदर्शी पानी की बोतल और पारदर्शी काले बॉल प्वाइंट पेन को अंदर ले जाने की अनुमति है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार