Trusted Source Image

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | July 18, 2024 | 09:29 AM IST | 1 min read

प्रत्येक पद के लिए पद-वार शिक्षा योग्यता भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ में दी गई है। आवेदक जिस पद के लिए आवेदन करना चाहता है, उसके लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता पूरी करनी होगी।

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 में प्रत्येक पद के लिए पद-वार शिक्षा योग्यता अधिसूचना पीडीएफ में दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 में प्रत्येक पद के लिए पद-वार शिक्षा योग्यता अधिसूचना पीडीएफ में दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सिविलियन स्टाफ भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत भारतीय नौसेना में 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेद पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2024 तक है।

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के तहत चार्जमैन मैकेनिक और साइंटिफिक असिस्टेंट को छोड़कर अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है, जिसकी ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है और फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार छूट एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/खिलाड़ी/केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू है।

Indian Navy Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 741 विभिन्न समूह बी और सी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला) - 1 पद
  • चार्जमैन (फैक्ट्री) - 10 पद
  • चार्जमैन (मैकेनिक) - 18 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट- 4 पद
  • फायरमैन- 444 पद
  • फायर इंजन ड्राइवर- 58 पद
  • ट्रेड्समैन मेट- 161 पद
  • पेस्ट कंट्रोल वर्कर- 18 पद
  • कुक- 9 पद
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 16 पद

Indian Navy Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Also read Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती joinindianarmy.nic.in पर शुरू, 14 अगस्त लास्ट डेट

Indian Navy Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications