CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पंजीकरण का आज आखिरी मौका; 28 मार्च से खुलेगी करेक्शन विंडो
Santosh Kumar | March 26, 2024 | 07:24 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा 13 भाषाओं और हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 26 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण विंडो आज रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 28 से 29 मार्च के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मराठी, गुजराती, असमिया, उड़िया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित करने से सभी छात्रों को समान अवसर मिलेगा।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए शहरों की घोषणा 30 अप्रैल को की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। साथ ही परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
CUET UG 2024: आवेदन शुल्क
|
विषयों का चयन |
भारत में केंद्र |
भारत के बाहर केंद्र |
||
|
सामान्य |
(ओबीसी - एनसीएल), ईडब्ल्यूएस |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर |
||
|
पहले तीन विषय |
1,000 रुपये |
900 रुपये |
800 रुपये |
4,500 रुपये |
|
प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए |
400रुपये |
375 रुपये |
350 रुपये |
1,800 रुपये |
CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र कैसे भरें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट - cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- व्यक्तिगत विवरण और योग्यता विवरण जैसे सभी जानकारी दर्ज करें।
- हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें।
- CUET पंजीकरण शुल्क 2024 का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए CUET UG 2024 आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]SSC JE 2024 Notification: एसएससी जेई भर्ती के लिए ssc.gov.in पर जारी की जाएगी अधिसूचना, जून में होगी परीक्षा
एसएससी जेई 2024 परीक्षा 4, 5 और 6 जून को आयोजित की जाएगी। एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 शुल्क का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल