CUET PG 2024 Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी हाल टिकट 28 मार्च की परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 21, 2024 | 06:29 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 28 मार्च को सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पीजी 2024 में पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। सीयूईटी पीजी हाल टिकट के बिना अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इससे पहले 23 और 27 मार्च की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है।
एनटीए ने जारी सूचना में कहा कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 28 मार्च 2024 के बाद की तिथियों में निर्धारित हैं, उनके प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। वहीं, उम्मीदवारों से प्रवेश पत्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने की अपील की गई है।
CUET PG Admit Card 2024: डाउनलोड करें
एनटीए ने आज यानी 21 मार्च को सीयूईटी पीजी एग्जाम 28 मार्च के लिए हाल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ‘सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सीयूईटी पीजी 28 मार्च एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीयूईटी 2024 पीजी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार को एनटीए से संपर्क करना होगा। उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार को मेल आईडी cuet-pg@nta.ac.in पर मेल के माध्यम से एनटीए को अपना समस्या से अवगत कराना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच