CUET PG Exam 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम शेड्यूल pgcuet.samarth.ac.in पर जारी, 11 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 08:59 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम से एक सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://nta.ac.in पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए आज यानी 27 फरवरी को एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च तक किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा भारत व देश के बाहर 24 शहरों में बनाए गए एग्जाम सेंटर्स में आयोजित होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एनटीए द्वारा कराई जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 3 पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे तक कराई जाएगी। इसके अलावा तीसरे शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक होगा।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://nta.ac.in और https://pgcuet.samarth.ac.in पर जारी होगी। यह परीक्षा कुल 44 पालियों में कराई जाएगी, प्रत्येक पाली 105 मिनट यानी 1 घंटा 45 मिनट की अवधि के लिए होगी।
सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए 4,62,589 रजिस्टर्ड उम्मीदवार 7,68,389 टेस्ट में शामिल होंगे। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम 4 टेस्ट पेपर/विषय चुनने का विकल्प प्रदान किया गया था।
एनटीए की अधिसूचना में बताया गया कि, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]MAH MBA CET 2024 Exam: एमएएच एमबीए सीईटी एग्जाम में किया गया बदलाव, अब 9 से 11 मार्च तक होगी परीक्षा
एमएएच एमबीए सीईटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा तिथि और स्लॉट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र स्थल समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी