Saurabh Pandey | May 6, 2026 | 11:34 AM IST | 3 mins read
जिन उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता से बाहर का शहर आवंटित किया गया है, वे अब लॉगिन करके पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इन उपलब्ध सीटों में से चयन कर सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (CUET-UG) 2026 परीक्षा का 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाना है। परीक्षा के आयोजन को लेकर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुल पंजीकृत 15.68 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से 96.6% को उनके द्वारा पसंद किए गए शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा के लिए कुल 15,68,866 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 96.6% परीक्षार्थियों को उनके चुने हुए शहरों में से एक आवंटित किया गया है, जबकि 79% छात्रों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है। हालांकि, अत्यधिक मांग वाले केंद्रों पर क्षमता की कमी के कारण लगभग 3.4% उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार शहर नहीं मिल पाए हैं।
जिन उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई प्राथमिकताओं के अलावा कोई अन्य परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपने चुने हुए विषय संयोजन (Subject Combination) के स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर परीक्षा राज्य, शहर, तिथि और पाली (Shift) में बदलाव का विकल्प चुन सकते हैं। यह सुविधा 5 मई 2026 से 7 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) उपलब्ध रहेगी।
जिन 3.4% उम्मीदवारों को उनकी पसंद का शहर आवंटित नहीं हो सका है, उनके लिए एनटीए ने एक 'री-एलोकेशन विंडो' खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर वैकल्पिक शहरों में उपलब्ध खाली स्लॉट चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर होगी, इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द अपना विकल्प चुनने की सलाह दी गई है।
परीक्षा के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि कुल पंजीकरण का लगभग 43% (यानी तकरीबन 6,74,352 पंजीकरण) केवल तीन राज्यों: उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से प्राप्त हुए हैं। इन तीन राज्यों से ही 9,922 विषय संयोजनों (Subject Combinations) के लिए कुल 29,93,554 प्रभावी टेस्ट इंस्टेंस (परीक्षा सत्र) दर्ज किए गए हैं।
उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के अनुसार प्राथमिक आवंटन पूरा करने के बाद, एनटीए ने कुछ शहरों में विशिष्ट विषय संयोजनों के लिए विशेष तिथियों पर रिक्त सीटों की पहचान की है। जिन उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता से बाहर का शहर आवंटित किया गया है, वे अब लॉगिन करके पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इन उपलब्ध सीटों में से चयन कर सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को उचित समय पर संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर इस विकल्प का उपयोग नहीं करेंगे, उन्हें पहले से आवंटित राज्य, शहर, तिथि और पाली के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।