CTET Notification 2026: सीबीएसई सीटेट अधिसूचना जारी, आवेदन ctet.nic.in पर शुरू, जानें प्रोसेस, फीस, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | November 27, 2025 | 05:29 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी 2026 परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को दो पेपरों के लिए कराई जाएगी। पेपर-2 सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 सत्र के लिए 27 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 18 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा और आवेदन से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) किया जाता है। हालांकि, इस साल जुलाई और दिसंबर में परीक्षा नहीं आयोजित की गई। सीटेट पेपर- I (कक्षा 1 से 5 तक) और पेपर- II (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और दोनों पेपर के लिए ₹1200 है। एससी, एसटी और दिव्यांगजन के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹500 और ₹600 है।
CTET Application Form 2026: सीटेट 2026 पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, सीटेट फरवरी 2026 पेपर 1 के लिए, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए या डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उन्होंने एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा पूरा कर लिया हो या उसके अंतिम वर्ष में हों। पात्रता के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी गई है।
Also read भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
CTET 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- 'सीटेट फरवरी 2026' आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरें।
- उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सीटीईटी फॉर्म 2026 का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीटेट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। लेकिन परीक्षा में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को सीटेट 2026 अधिसूचना में उल्लिखित शैक्षिक योग्यता नियमों को पूरा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’