CTET July 2024: सीटेट जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 7, 2024 | 08:59 PM IST | 2 mins read
सीटेट जुलाई सत्र 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी 7 मार्च से सीटेट जुलाई सत्र 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। सीटेट आवेदन पत्र 2024 भरने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई को करेगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
योग्य उम्मीदवार CTET जुलाई 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई माह में सीटेट का 19वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा देशभर के 130 शहरों में 20 भाषाओं के लिए आयोजित होगी।
सीबीएसई ने जारी नोटिस में बताया कि उम्मीदवार सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। CTET परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। CTET 2024 का आयोजन दो पेपरों के लिए किया जाएगा। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए है।
Also read CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड आज होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
CTET July 2024: आवेदन शुल्क
- सामान्य ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये देना होगा। वहीं, दोनों पेपर के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को 1200 रुपये फीस जमा करनी होगी।
- एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 500 रुपये, जबकि दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
CTET July 2024: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर 'सीटीईटी जुलाई 2024' आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद CTET जुलाई 2024 आवेदन पत्र भरें।
- उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सीटीईटी फॉर्म 2024 का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए पेपर-1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे अवधि के लिए आयोजत होगा। सीटेट स्कोर की वैधता जीवन भर के लिए होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’