Santosh Kumar | April 12, 2024 | 10:08 AM IST | 1 min read
सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो का आज यानी 12 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक छात्र जिन्होंने 7 जुलाई को आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है। अगर वे आवेदन पत्र में कोई त्रुटि सुधारना चाहते हैं तो आज ही सुधार सकते हैं क्योंकि सीबीएसई के नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन सुधार का पूरा विवरण इस लेख में आगे बताया गया है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, CTET July Exam 2024 पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवार सीटीईटी 2024 आवेदन सुधार सुविधा के माध्यम से सीमित विवरण संपादित कर सकेंगे। इनमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, राष्ट्रीयता, रोजगार की स्थिति, जन्म तिथि, वर्ग, श्रेणी शामिल हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवार मोबाइल नंबर, चयनित पेपर, पेपर II के लिए विषय, शैक्षणिक विवरण, परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प, भाषा-I और या II चयनित और संस्थान के नाम में भी बदलाव कर सकते हैं।
Also readCTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी आवेदन पत्र में हुई गलतियों को आसानी से सुधार सकते हैं-