CTET December 2024 Exam Date: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा तिथि संशोधित, नोटिस जारी, जानें रीशेड्यूल डेट
Santosh Kumar | September 20, 2024 | 05:08 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना में बोर्ड ने कहा है कि जिन शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, वहां 14 दिसंबर 2024 को भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर 2024 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। सीटेट दिसंबर सत्र 2024 की परीक्षा अब 1 दिसंबर की बजाय 15 दिसंबर को होगी। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से जानकारी साझा की है। सीटेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
जारी अधिसूचना में बोर्ड ने बताया है कि प्रशासनिक कारणों से सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को पुनर्निर्धारित की गई है। जिन शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को भी आयोजित की जा सकती है।
सीटेट दिसंबर 2024 के लिए पंजीकरण विंडो 16 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
CTET December 2024 Exam Date: पंजीकरण शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को सीटेट 2024 दिसंबर परीक्षा के एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। ओबीसी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये शुल्क होगा।
सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो 21 से 25 अक्टूबर के बीच आवेदकों के लिए उपलब्ध होगी। बोर्ड ने अधिसूचना में कहा है कि नियत तारीख के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में सुधार नहीं किया जाएगा।
Also read CTET December 2024: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; ctet.nic.in पर आवेदन शुरू
CBSE CTET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Apply for CTET Dec-2024' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर फिर से 'Apply for CTET Dec-2024' लिंक खोलें।
- अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पृष्ठ पर आवेदन संबंधी निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण संख्या नोट कर लें।
- आवश्यकतानुसार स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी