CTET Application Form 2025: सीटेट एप्लिकेशन फॉर्म जल्द होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 14, 2025 | 11:40 AM IST | 2 mins read
सीटेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पिछले साल, सीटेट परीक्षा 7 जुलाई को सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2025 सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। सीटेट जुलाई 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके तहत सीटेट 2025 की आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि समेत अन्य जानकारी उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी। सीटेट आवेदन पत्र 2025 और परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटीईटी जुलाई 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और दोनों पेपर के लिए ₹1200 है। एससी, एसटी और दिव्यांगजन के लिए यह शुल्क क्रमशः ₹500 और ₹600 है।
CTET Exam Date 2025: सीटेट 2025 जुलाई परीक्षा तिथि
सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, सही तारीख अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पिछले साल, सीटेट परीक्षा 7 जुलाई को सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई।
सीटेट परीक्षा साल में दो बार (जुलाई और दिसंबर) आयोजित की जाती है। इसमें दो पेपर होते हैं - पेपर- I उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर- II उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।
Also read सीबीएसई ने स्कूलों को कक्षा 4, 5, 7 और 8 के लिए नई एनसीईआरटी पुस्तकें अपनाने की दी सलाह
CTET Application Form 2025: सीटेट परीक्षा पात्रता मानदंड
केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों (जैसे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय) में शिक्षक बनने के लिए सीटेट पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा, कई राज्य सरकारें और निजी स्कूल भी सीटेट स्कोर को मान्यता देते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, सीटेट जुलाई 2025 पेपर 1 के लिए, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए या डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
सीटेट पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उन्होंने एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा पूरा कर लिया हो या उसके अंतिम वर्ष में हों। पात्रता के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा