CSIR UGC NET Result 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट कब होगा जारी? डेट, ऑफिशियल वेबसाइट जानें
Saurabh Pandey | August 16, 2025 | 12:54 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट जून परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि अंतरिम उत्तर कुंजी 1 अगस्त, 2025 को जारी की गई थी। रिजल्ट के साथ ही परीक्षा एजेंसी फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी करेगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर नेट) जून 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in या csirnet.nta.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को देश भर के 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी, जबकि अंतरिम उत्तर कुंजी 1 अगस्त, 2025 को जारी की गई थी। रिजल्ट के साथ ही परीक्षा एजेंसी फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी करेगी।
एनटीए ने कहा कि परिणाम सीएसआईआर यूजीसी नेट की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे। विषय विशेषज्ञों का एक पैनल उम्मीदवारों की चुनौतियों का सत्यापन करेगा और यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा।
CSIR UGC NET 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, CSIR UGC NET 2025 परिणाम या स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
Also read HPSC Exam Calendar 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
CSIR UGC NET Result 2025: रिजल्ट के बाद क्या
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हो जाएंगे। सफल उम्मीदवार पीएचडी और जेआरएफ के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवार विभिन्न कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार