CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार, csirnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | August 30, 2024 | 10:39 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की जारी होने का इंतजार है। इसके परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ या उसके बाद जारी होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 जारी करेगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि एनटीए की तरफ से अभी सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट रिलीज की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर दर्ज करनी होगी।
सीएसआईआर-यूजीसी नेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 9 अगस्त को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये के भुगतान पर 11 अगस्त तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति/ प्रतिक्रिया भेजने का समय दिया गया था।
एजेंसी ने कहा कि विषय विशेषज्ञ इन आपत्तियों का सत्यापन करेंगे और सही पाए जाने पर अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। सीएसआईआर नेट का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
CSIR NET 2024: रिजल्ट डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- अभ्यर्थी की माता का नाम
- अभ्यर्थी के पिता का नाम
- प्राप्त अंक
- परीक्षा पास या फेल, इत्यादि।
CSIR NET Result July 2024: डाउनलोड का तरीका
- सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम या स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्कोरकार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड की एक कॉपी अपने पास रखें।
CSIR NET Result 2024: परीक्षा तिथि
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। पहले दो दिन, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और 27 जुलाई को परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी।
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 187 शहरों में स्थित 348 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 2,25,335 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल