CSIR UGC NET 2024: एसटीएफ का खुलासा, सुभारती यूनिवर्सिटी में परीक्षा में हुई खुलेआम धांधली, 4 हिरासत में
Santosh Kumar | July 26, 2024 | 04:23 PM IST | 2 mins read
तलाशी के दौरान परीक्षा लैब के सर्वर रूम में लोकल एरिया नेटवर्क से जुड़ा एक अतिरिक्त एडमिन कंप्यूटर मिला तथा सर्वर रूम में दो लैपटॉप मिले, जिनमें एनी डेस्क रिमोट एक्सेस टूल मिला।
नई दिल्ली: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर एसटीएफ की टीम ने सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ के परीक्षा केंद्र पर तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में एसटीएफ ने परीक्षा को लेकर कई खुलासे किए हैं। आजतक के मुताबिक परीक्षा केंद्र से डिवाइस बरामद की किए गए हैं। साथ ही मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और परीक्षा देने जा रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गोपनीय सूचना के आधार पर यूपीएसटीएफ ने परीक्षा केंद्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान परीक्षा लैब के सर्वर रूम में लोकल एरिया नेटवर्क के जरिए एक अतिरिक्त एडमिन कंप्यूटर मिला और सर्वर रूम में दो लैपटॉप मिले, जिसमें एनी डेस्क रिमोट एक्सेस टूल मिला। इसके अलावा परीक्षा संचालन के लिए एक कर्मचारी द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल फोन भी मिला।
मोबाइल में 4 अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और सिस्टम आईपी एड्रेस मिले। यह आईपी सेंटर के बाहर के एक व्यक्ति से शेयर किया गया था, जिसके जरिए इन अभ्यर्थियों की स्क्रीन शेयर की गई थी। इनके प्रश्नपत्र बाहर से सॉल्वर द्वारा हल किए जा रहे थे।
मोबाइल की डिलीट की गई फाइल में 25 जुलाई को पहली और दूसरी पाली में हुई परीक्षा के 11 अभ्यर्थियों के नाम हैं। एसटीएफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने नकल और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, इसके बावजूद सॉल्वर गैंग और नकल माफिया थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
Also read CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जारी, जानें गाइडलाइंस
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जा रही है। शेड्यूल के अनुसार, गणितीय विज्ञान की परीक्षा आज यानी 26 जुलाई को आयोजित की गई। जीवन विज्ञान और रासायनिक विज्ञान की परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे की होगी।
इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीएसआईआर यूजीसी-नेट परीक्षा 25, 26 और 27 जून को होनी थी। इस बीच नीट पेपर लीक विवाद के चलते एनटीए ने इस परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता को देखते हुए सीएसआईआर यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित कर दी थी।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने नकल और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, इसके बावजूद सॉल्वर गैंग और नकल माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल