CSIR NET 2024 Result: सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की, रिजल्ट जल्द होगा जारी, csirnet.nta.ac.in से कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | March 21, 2025 | 03:54 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के नतीजे जारी कर सकती है। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से रिजल्ट जारी होने के बाद उसे चेक या डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। एनटीए ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है।
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर एनटीए ने परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। एनटीए सीएसआईआर नेट परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी करेगा।
CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट परीक्षा विवरण
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम, तिथि, श्रेणी, माता का नाम, अधिकतम अंक, पेपर, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत, सुरक्षित अंकों का प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं।
एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक आयोजित की थी। सीएसआईआर नेट 2025 अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकेंगे।
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए 164 शहरों के 326 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई। सीएसआईआर नेट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की गई।
Also read CSIR UGC NET Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की जारी, कैसे करें डाउनलोड?
CSIR NET 2024 Result: सीएसआईआर नेट रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा