Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का संशोधित शेड्यूल csbc.bih.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 5, 2024 | 09:35 AM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा की तारीख तक केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नया और विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त के महीने में अब सात की बजाय छह दिन ही चलेगी। पहले जारी शेड्यूल में कहा गया था कि 31 अगस्त को भी परीक्षा होगी, लेकिन अब जारी नए शेड्यूल में इस तारीख का जिक्र नहीं है।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए एडमिट कार्ड केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, पटना द्वारा जुलाई 2024 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया है, वे संबंधित वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा की तारीख तक केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करना होगा।
CSBC Bihar Police Constable Exam date: परीक्षा तिथि
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। इस बार होम सेंटर नहीं होगा। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले यानी 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
CSBC Bihar Police Constable: परीक्षा पैटर्न
सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 100 सवालों के क्वेश्चन पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। हर सवाल का 1 अंक होगा यानी कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा। जिसमें दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि चरण शामिल होंगे। पीईटी (PET) के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 और 15 अक्टूबर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
अगली खबर
]NEET Controversy: सरकार के खिलाफ राजस्थान यूथ कांग्रेस का 'रेल रोको अभियान', नीट परीक्षा रद्द करने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2024 को रद्द करने की मांग की। इसके तहत राज्य के अन्य शहरों में भी 'रेल रोको अभियान' के जरिए विरोध किया जा रहा है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल