Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 27 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी, करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 21, 2025 | 04:37 PM IST | 2 mins read
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 27 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जो 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां उन्हें "डाउनलोड ई-एडमिट कार्ड (विज्ञापन संख्या- 01/2025)" लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।लॉग इन करने के बाद बिहार पुलिस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट आउट लिया जा सकता है।
Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस एग्जाम टाइमिंग
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी। उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अंकित है।
Bihar Police Admit Card 2025: डुप्लीकेट एडमिट कार्ड डेट
एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी तुरंत सीएसबीसी कार्यालय से संपर्क करें। यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो वे कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
27 जुलाई की परीक्षा के लिए डुप्लीकेट एडमिट कार्ड 25 जुलाई को उपलब्ध होंगे। केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं, पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और कार्रवाई की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार