ICSI CS Result 2024: सीएस दिसंबर 2024 रिजल्ट एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल के लिए 25 फरवरी को icsi.edu पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 01:42 PM IST | 2 mins read
सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2024 रिजल्ट दोपहर 2 बजे तथा सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस एग्जिक्यूटिव, सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आईसीएसई ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर 25 फरवरी को सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल कोर्स के लिए सीएस दिसंबर 2024 रिजल्ट जारी करेगा।
आईसीएसआई नोटिस के अनुसार, सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2024 रिजल्ट दोपहर 2 बजे तथा सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2024 और सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड में कैंडिडेट उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण नंबर, परीक्षा का नाम, योग्यता स्थिति, विषय का नाम और संबंधित अंक तथा कुल अंक सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। ICSI ने CS दिसंबर 2024 परीक्षाएं 21 से 30 दिसंबर तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी।
आईसीएसआई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट घोषित होने के 30 दिनों के भीतर फिजिकल कॉपी नहीं मिलती है, तो उम्मीदवार अपने विवरण के साथ exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।”
आईसीएसआई उत्तीर्णता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को सीएस परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक पेपर में 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CS Executive Dec Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईईसीएसआई आधिकारिक लिंक icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आईसीएसआई लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर ICSI CS दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]NID DAT Admit Card 2025: एनआईडी डीएटी एमडिज मेन एडमिट कार्ड admissions.nid.edu पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एनआईडी अहमदाबाद, बेंगलुरु और गांधीनगर स्थित अपने परिसरों में एमडिज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीएटी एमजिड प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा