CRPF HCM Final Result 2023: सीआरपीएफ एचसीएम का फाइनल रिजल्ट जारी, 1315 उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल
Abhay Pratap Singh | February 4, 2024 | 03:38 PM IST | 1 min read
सीआरपीएफ द्वारा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पद पर 135 रिक्तियां भरी जाएंगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 15 नवंबर 2023 को जारी किया गया था।
नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (एचसीएम) भर्ती 2023 का फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम चयन सूची में 1315 कैंडिडेट के नाम शामिल किए गए हैं। उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सीआरपीएफ एचसीएम परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 22 से 28 फरवरी 2023 तक किया गया, जिसका परिणाम 15 नवंबर 2023 को जारी किया गया था।
इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट 65,819 उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षण) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और दस्तावेज चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) 21 और 23 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी।
सीआरपीएफ एचसीएम अंतिम परिणाम 2023: ऐसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्मलिखित चरणों का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सीआरपीएफ की आधिकारिक crpf.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको HC (MIN) LDCE Exam 2023 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट डिस्प्ले पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सीआरपीएफ एचसीएम भर्ती के स्किल टेस्ट/ फिजिकल टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ DME & RME में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती अभियान के तहत 135 रिक्तियां भरेगा।
अगली खबर
]NEET SS 2023 Counselling: एमसीसी ने स्पेशल राउंड के लिए पात्रता मानदंड किया जारी, 6 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन
मेडिकल काउंसलिंग समिति (एमसीसी) ने आईएनआई आवंटित उम्मीदवारों को अपनी सीटों से इस्तीफा देने की अनुमति दी थी, यदि उन्होंने एमसीसी काउंसलिंग के माध्यम से पहले या दूसरे दौर में भी भाग लिया हो।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम